Wednesday, May 7, 2025

ठंड में तेजी से गिरेगा पारा, जानिए आज मेरठ के मौसम का हाल

मेरठ। दिसंबर के अंतिम दिनों में हुई बारिश से मौसम बदल गया है। मेरठ में बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बारिश के बाद अब रात और दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है। यूपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

 

संभल में बावड़ी की खुदाई में घुस कर बजा दिया शंख, मच गया हंगामा, शंख बजाकर फरार हुआ व्यक्ति

 

आज 30 दिसम्बर को दिन की शुरुआत में आसमान साफ है। हालांकि हाईवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरा छाया हुआ है। यूपी के अधिकांश जिलों में अब आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दो दिन की बारिश से मौसम की चाल खराब हुई है। जिस तरह से मानसून की देरी से विदाई हुई थी माना जा रहा है कि ठंड का मौसम इस बार जल्दी आएगा और देर तक रहेगा।

 

मुजफ्फरनगर में तीन घरों में बंधक बनाकर लूट करने की घटना का खुलासा, एक ही परिवार के 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

मौसम विभाग के अनुसार संभावना है कि इस बार दिन के तापमान में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कमी दर्ज की जाएगी। आज सोमवार को सुबह हवा की गति पश्चिम में तेज होने से अब वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। अब रात काफी ठंडी हो रही है। रविवार की रात अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के मुकाबले रात में ठंड का अहसास अधिक हो रहा है।

 

 

कानपुर में मुस्लिम मौहल्लों में बंद मंदिर खुलवाने की मुहिम में जुटी मेयर, पुलिस को लेकर पहुंची अनवरगंज

 

मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस बार सर्दी के मौसम में कई बार ऐसे परिवर्तन आएंगे। पूरे यूपी में मौसम का रुख बदलेगा। सुबह ठंड अपना असर दिखा रही है। इसके कारण शहर के बाहरी हिस्सों में कोहरा पड़ रहा है। जबकि भीतरी हिस्से में धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वातावरण में कम नमी के साथ शुष्क हवाओं का जोर होगा। आज सोमवार को सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा लेकिन सुबह ठंडी हवाओं का झोंका सिहरन पैदा करता रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय