Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर में तीन घरों में बंधक बनाकर लूट करने की घटना का खुलासा, एक ही परिवार के 4 आरोपी गिरफ्तार

 

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल के गांव बिरालसी में तीन घरों में बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना करने में बिरालसी के ही काला व उसके बेटे छोटू तथा उनके रिश्तेदार दो सगे भाइयों रवि उर्फ रवीश व आकाश शामिल थे। चारों को पकड़ कर पुलिस ने आठ हजार नगद, एक चेन, मोबाइल व एक भाला बरामद किया है।

[irp cats=”24”]

शामली की ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय का वीडियो वायरल, बिना लाइसेंस एक्सपायर दवाई बेचने पर नहीं की कार्यवाही

पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी काला के परिवार की बेटी की शादी घटना का मुकदमा दर्ज कराने वाले राज सिंह के बेटे पारूल के साथ हुई है। राज सिंह के परिवार का अपने बेटे की पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा है।

मुज़फ्फरनगर में बधाई कलां विवाद में प्रधान समेत 125 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिन्दू नेताओं के खिलाफ भी हुई FIR

गिरफ्तार आरोपियों ने राज सिंह को सबक सिखाने के इरादे से लूट की घटना का अंजाम दिया था। आरोपियों का चालान कर दिया है। पुलिस  पूछताछ में गिरफ्तार काला ने बताया कि मुकदमा वादी राजसिंह के पुत्र पारूल की शादी हीर पुत्री पप्पू निवासी ग्राम बिरालसी के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनो परिवारों में विवाद था तथा हीर अपने मायके में रह रही थी। राज सिंह इस बात को लेकर कई बार अभियुक्त काला उपरोक्त की माता चांदनी से विवाद कर चुका था। हीर चांदनी की पौत्री है।

मुज़फ्फरनगर में अंसारी रोड पर हुई युवक की धुनाई, महिला से छेड़छाड़ का है मामला, वीडियो वायरल

दोनो पक्षों का 1 वर्ष पूर्व फैसला भी हुआ था, परन्तु अभी भी राज सिंह चांदनी के साथ विवाद करता रहता था। चांदनी ने यह बात अपने पुत्र काला को बतायी। अभियुक्त काला ने अपने बेटे छोटू तथा पारिवारिक भाई रवि उर्फ रवीश, आकाश पुत्र राजवीर के साथ मिलकर राजसिंह को सबक सिखाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे राजसिंह  की माता चांदनी को परेशान न करे। बदमाशों ने रात्रि में राजसिंह को बन्धक बनाकर उसके घर में लूट की घटना को अंजाम दिया तथा जाते समय पडोस के एक व्यक्ति से भी उसका मोबाईल फोन लूट कर ले गये।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय