Tuesday, April 8, 2025

मेरठ में साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज के शिक्षा संकाय अध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष, शिक्षकों, छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इससे पहले रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह प्लेग्राउंड गेट नंबर 2 से मुख्य अतिथि कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।

 

रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह प्ले ग्राउंड गेट नंबर 2 से मुख्य अतिथि कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वापस जनरल मोहन सिंह प्लेग्राउंड के गेट नंबर 1 पर साइकिल रैली का समापन किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के संदेश दिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय