Wednesday, April 2, 2025

बागपत में राज्य मंत्री केपी मलिक ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बागपत। शक्ति पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर सबल नारी- प्रगति हमारी, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन अभियान के चतुर्थ चरण के अंतर्गत आज राज्य मंत्री केपी मलिक  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना किया।
रैली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत से शुरू होकर रैली वंदना चौक से होते हुए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर से कलेक्ट्रेट तक पहुंची। रैली में नेहरू युवा केन्द्र बागपत के स्वयंसेवक, स्कूल के विद्यार्थी, मंगल दल के युवा, भारत स्काउट गाइड, एनसीसी के युवा बड़ी संख्या में जुड़े और रैली को सफल बनाया। रैली में आगे आगे भारत स्काउट एंड गाइड के मेजर नितिन कुमार के नेतृत्व में स्काउट बैंड रहा जिसके पीछे बड़ी संख्या में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं और नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवा रहे। साथ ही स्कूटी पर महिला पुलिसकर्मी और बाइक पर पुरुष पुलिसकर्मी भी रैली में जुटे।

कलेक्ट्रेट लोकमंच पर रैली के प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाया और रैली का समापन हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने मौजूद अधिकारीगणों के साथ मिलकर मिशन शक्ति चौथे चरण की सफलता की कार्ययोजना बनाई। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने नारी शिक्षा ,नारी सुरक्षा, नारी स्वालम्बन को बढ़ावा देना मुख्य प्राथमिकता है विभिन्न प्रकार की समाज में नकारात्मक परंपराओं एवं कुरीतियों को समाप्त करना होगा जिस महिला को जो समस्या है उसे अपनी आवाज उठानी होगी और आगे बढ़ना होगा अपनी आवाज को दबाए नहीं उठाएं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय