Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र में की चोरी

 

सहारनपुर। सहारनपुर में दो दिन पहले बदमाशों ने जन सेवा केंद्र में घुसकर डेढ़ लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। घटना के दौरान अपराधियों ने केंद्र में मौजूद कर्मचारियों को डरा-धमकाकर पैसे लूटे और मौके से फरार हो गए।

यूपीपीएससी पीसीएस 2024: मुजफ्फरनगर में शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए कड़े प्रबंध,पुलिस-प्रशासन अलर्ट

 

डकैती की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाशों की हरकतें और वारदात को अंजाम देने का तरीका साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान की कोशिश जारी है।

मुज़फ्फरनगर में साले ने साथियों से करा दी जीजा की पिटाई,ससुराल वालों से चल रहा है झगड़ा

 

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आज शाम तक इस मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

 

भारतीय किसान यूनियन ने सिवाया टोल कराया फ्री, टोलों को अवैध वसूली पर जताया ऐतराज

इस डकैती की घटना पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि”इज ऑफ डूइंग क्राइम में यूपी नंबर वन हुआ।” अखिलेश यादव का यह बयान यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़ा करता है।

यह घटना उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर फिर से बहस छेड़ सकती है। विपक्षी दल, विशेष रूप से सपा, इस मुद्दे को आगामी चुनावों में प्रमुखता से उठा सकते हैं।

सहारनपुर के जन सेवा केंद्र में डकैती। डेढ़ लाख रुपये। CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी।अखिलेश यादव का सरकार पर तंज। पुलिस के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी का सभी को इंतजार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय