Tuesday, May 20, 2025

मुजफ्फरनगर में चलाया गया मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण जागरूकता के तहत वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज थाना नई मंडी में अभियान चलाया गया। अभियान में एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मोहन सिद्धू,  महिला का01634  श्वेता चौधरी, महिला का0 917 शालू, महिला का0 1095 विमलेश एवं जनपद मुजफ्फरनगर की मिशन शक्ति जिला कार्डिनेटर श्रीमती बीना शर्मा के साथ संयुक्त टीम बनाकर बालिकाओं को आत्म सुरक्षा एवं शासन द्वारा चलाए गए।

इस दौरान महिलाओं से संबंधित भिन्न -भिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं उनको बताया गया कि आप यदि आप रास्ते में अकेले हो आपको स्वयं कैसे रक्षा करनी है एवं महिलाओं को शासन द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई ” चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो ” नारे के साथ महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया तथा महिला कांस्टेबल श्वेता चौधरी के माध्यम से जुड़े कराटे  के छोटे-छोटे  टिप्स देकर महिलाओं को जागरूक किया तथा थाना एएचटीयू टीम द्वारा समय अनुसार आगे भी ऐसे कार्यक्रम करके महिलाओं को समय-समय पर जागरूक किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय