गाजियाबाद। मिजोरम के राज्यपाल और गाजियाबाद के पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह ने शहर को 50 ओपन जिम की सौगात दी है। मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह अपने आवास पर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल से मिलने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ अभिनव गोपाल, जीडीए वीसी अतुल वत्स और पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र उनके आवास पर पहुंचे।
ठगों के झांसे में न आएं भक्त, वृंदावन के अलावा कहीं नहीं है आश्रम : प्रेमानंद महाराज
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। सांसद रहते जनरल वीके सिंह ने जिले में कई कार्य कराए। जनरल वीके सिंह को केंद्र सरकार ने मिजोरम का राज्यपाल बनाया है। इसके बाद भी उनका गाजियाबाद से लगाव बना हुआ है। शहर के विकास कार्यों में वो अब भी रूचि लेते हैं।
जनरल वीके सिंह ने सांसद होते हुए जनता के लिये ओपन जिम का प्रस्ताव दिया था। ये 50 जिम उन्हीं की सांसद निधि से लगाए गए हैं। ये जिम बनकर तैयार हो गए तो इसके उद्धाटन के लिए भी मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह को बुलाया गया। जनरल ने इन ओपन जिम को जनता को समर्पित किया।