Tuesday, April 1, 2025

विधायक पंकज मलिक , रालोद नेता भी पहुंचे सहारनपुर, चंद्रशेखर आज़ाद के स्वास्थ्य का पूछा हालचाल

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आज सहारनपुर के जिला अस्पताल पहुंचकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद से हॉस्पिटल में मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली । विधायक पंकज मलिक ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पर हमला बेहद निंदनीय है, हमलावरों पर जल्द कार्रवाही हों, मेरी भगवान से प्रार्थना है कि चंद्रशेखर आजाद को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचे।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के निर्देश पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का सहारनपुर जिला अस्पताल पहुँचकर कुशलक्षेम जाना, उन्हें विश्वास दिलाया राष्ट्रीय लोकदल मज़बूती से उनके साथ खड़ा है।

राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, प्रदेश संयोजक विकास कादियान, प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम, शक्ति मलिक, जगपाल नेताजी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर पर हमला बेहद निंदनीय है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय