Sunday, February 23, 2025

मोदी सरकार राहुल गांधी से डरती है – प्रियंका गांधी

 

 

 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित “जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली” में बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है क्योंकि वे संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को “कायरों की विचारधारा” बताते हुए कांग्रेस की देश के लिए मर-मिटने की विचारधारा पर जोर दिया।

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर बालक की मौत

प्रियंका गांधी ने कहा, “संविधान कोई साधारण किताब नहीं, बल्कि देश की जनता का सुरक्षा कवच है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने इसमें लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा को समाहित किया है।” उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार और उसके गृह मंत्री ने बाबासाहेब और लोकतंत्र का अपमान किया है।

 

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद में किसान की हत्या, तीन गिरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण के समय इसका विरोध किया। प्रियंका ने कहा, “जब बाबासाहेब ने महिलाओं के अधिकारों की बात की थी, तब आरएसएस ने उनके पुतले जलाए। यही वजह है कि आज बीजेपी संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है।”

मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा टीम ने मांस, डेयरी व मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी

प्रियंका गांधी ने रैली में दावा किया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है और उन्हें देखकर कांपती है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी संविधान के लिए लड़ते हैं। वे इसके लिए जान देने को तैयार हैं। इसलिए सरकार उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कर रही है। राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रतीक बन गए हैं।”

 

प्रियंका ने कहा, “क्या कोई सोच सकता था कि आजादी के इतने साल बाद यह कहा जाएगा कि 1947 में देश स्वतंत्र नहीं हुआ। आरएसएस ने आजादी के आंदोलन का समर्थन नहीं किया था। यह विचारधारा संविधान के खिलाफ अभियान चलाती रही है।” उन्होंने कहा कि यह सरकार उन लोगों का अपमान कर रही है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का साथ दें। “संविधान जनता का सुरक्षा कवच है, इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” “बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा कायरों की है, जबकि कांग्रेस देश के लिए मर-मिटने वालों की पार्टी है।” “राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए लड़ते हैं, इसलिए सरकार उनसे डरती है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय