Thursday, April 24, 2025

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में मंगलवार को चौथा दिन है। ब्यावरा से शाजापुर पहुंची यात्रा के सामने लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। राहुल गांधी को इन लोगों ने आलू भी दिए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और मंगलवार को उसका चौथा दिन है। चौथे दिन यात्रा ब्यावरा से शाजापुर पहुंची। वे अपने वाहन से जब आगे बढ़ रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।

नारे सुनकर राहुल गांधी ने अपना वाहन रुकवाया। वाहन रुकने के बाद राहुल गांधी उतरे और उन लोगों के करीब पहुंच गए जो मोदी-मोदी तऔर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इन लोगों ने राहुल गांधी को आलू भी सौंपे। उसके बाद राहुल गांधी आगे बढ़ गए।

[irp cats=”24”]

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना जिले से मध्य प्रदेश पहुंची था और यह यात्रा छह मार्च तक प्रदेश में रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय