Sunday, April 27, 2025

भाकियू महाशक्ति के तत्वाधान में मासिक पंचायत का हुआ आयोजन, एसडीएम देवबंद को सौंपा गया 11 सूत्रीय मांग पत्र

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के तत्वधान में तहसील मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसान, मजदूर की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ और उनको तत्काल हल करने के संबंध में एसडीएम देवबंद अंकुर वर्मा को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। पंचायत को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष प्रियदीप ने कहा बीते शुक्रवार को क्षेत्र में एक बड़ी घटना होने से बची जिसमें स्कूल वाहन की बस के टायर निकल गए।

 

 

[irp cats=”24”]

 

जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।  प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी स्कूल वाहनों की बारीकी से जांच हो। प्रदेश मुख्य महासचिव अरविंद त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा 14 दिन के अंदर भुगतान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है पर धरातल पर बिल्कुल भी यह कार्य नहीं हो रहा है। संगठन मांग करता है जल्द से जल्द करना भुगतान 14 दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाए। तहसील अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में डेंगू का प्रकोप फैल सकता है अतः बचाव के तौर पर सभी स्कूलों और गांवों में छिड़काव होना अति आवश्यक है।

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु गुर्जर ने किया। इस दौरान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष प्रियदीप, प्रदेश मुख्य महासचिव अरविंद त्यागी, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, वरिष्ठ जिला प्रभारी रविंद्र त्यागी, नगर अध्यक्ष बालेंद्र, युवा जिला अध्यक्ष गुर्जर, युवा जिला महासचिव विश्वदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, युवा तहसील अध्यक्ष श्रीकांत, तहसील उपाध्यक्ष आदेश त्यागी,ब्लाक महासचिव रविंद्र राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश राणा,युवा ब्लॉक महामंत्री अंशुल,ब्लॉक सचिव निर्दोष त्यागी, ग्राम अध्यक्ष कंटू त्यागी, शकील अहमद जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय ब्लॉक सचिव पहल सिंह, श्रीकांत, आदेश कुमार, कंवरपाल, चंद्रकांत शर्मा, अजय तहसील महासचिव, विपिन ब्लॉक महामंत्री, प्रभात जिला उपाध्यक्ष, मुकेश ब्लॉक उपाध्यक्ष, सत्येंद्र ग्राम उपाध्यक्ष, मनोज त्यागी ब्लॉक सचिव, मोहित चौहान, राहुल त्यागी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय