Tuesday, April 1, 2025

मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता बने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के नामित सदस्य, अतुल प्रधान भी हुए नामित

मुरादाबाद । मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश कुमार गुप्ता को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है।

योगी सरकार का फैसला: धार्मिक स्थलों के पास नहीं होगी मांस बिक्री, श्रीरामचरितमानस का कराया जायेगा अखण्ड पाठ

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी पत्र  द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ तथा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की सभा में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए अध्यक्ष विधानसभा ने चार-चार सदस्यों को नामित किया था।

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जेल में की गई पिटाई, वकील ने लगाया आरोप, कोर्ट ने दिए मेडिकल कराने के आदेश

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में दो सदस्य तथा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में एक सदस्य का पद रिक्त है। इन रिक्त सदस्य पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तीन विधायकों को नामित किया गया है जिसमें मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश कुमार गुप्ता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में, अंबेडकर नगर जनपद के विधायक धर्मराज निषाद को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का सदस्य नामित किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय