Thursday, February 6, 2025

महाकुम्भ: सुबह 8 बजे तक 37.97 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 

 

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त: सलीला सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन निरन्तर जारी है। गुरुवार अल सुबह से 08 बजे तक 37.79 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देश-विदेश से आए लाखों भक्त आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से देश के बलिदानियों के सम्मान में एक भव्य यज्ञ किया गया, जिसमें संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस यज्ञ का उद्देश्य उन वीरों को श्रद्धांजलि देना था, जिन्होंने देश की रक्षा और सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। संगम तट पर आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक सभाओं का आयोजन हो रहा है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

राहुल गांधी के बयान पर विवाद, 15 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पापों का प्रायश्चित कर रहे हैं और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। महाकुंभ का यह पवित्र आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।

अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चर्तेदी ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासी तथा 27.97 लाख तीर्थयात्री पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम पहुंचे और श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि अभी भी श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।

मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने मेरठ ले जाकर मरीज की बचाई जान

 

उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में पहले अमृत स्नान मकर संक्राति से अब तक अर्थात 05 फरवरी तक 38.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, बुधवार रात से तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव रात दल, जल पुलिस एवं गोताखोर लगातार निगरानी की जा रही है। घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार बाहर निकाला जा रहा है।

मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सम्पूर्ण महाकुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान संपन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी लगातार मेला क्षेत्र में रहकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करते रहे। सम्पूर्ण महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओ से अनुरोध किया जाता रहा कि मेला क्षेत्र में आने जाने वाले निर्धारित मार्गो का उपयोग करें एवं सकुशल स्नान कर अपने गंतव्य को वापस जाएं। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरो के द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय