Monday, April 28, 2025

नमो भारत ट्रेन एक साल में 50 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा

मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने से अब तक 50 लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेनों में विश्वस्तरीय आरामदायक तीव्र यात्रा का लुत्फ उठा चुके हैं। नमो भारत ट्रेन एक बेहतरीन और पसंदीदा सार्वजनिक परिवहन माध्यम के रूप में उपयोग की जा रही है।

 

 

मथुरा आर्मी कैंटीन से पौने 2 करोड़ की धाेखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

[irp cats=”24”]

 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड (साहिबाबाद-दुहाई डिपो) का उदघाटन 23 अक्तूबर 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर किया गया था। इसके बाद 6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदी नगर नॉर्थ तक अतिरिक्त 17 किमी लंबे खंड पर नमो भारत ट्रेन सेवाएँ विस्तारित की गयीं। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2024 को मोदी नगर नॉर्थ से मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक 8 किमी के अतिरिक्त हिस्से को परिचालित खंड से जोड़ा गया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में निर्माणाधीन पुलिया बनी हादसों का कारण, पेड़ से जा टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर

 

मेरठ से कनेक्ट होते ही यात्रियों में आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों में यात्रा का उत्साह और बढ़ा। इसके एक दिन बाद ही 19 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन नमो भारत ट्रेनों में सबसे ज्यादा लगभग 34 हज़ार यात्रियों ने यात्रा का रिकॉर्ड बनाया। हाल ही में नमो भारत ट्रेनों में यात्रा का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंचा है। आंकड़ों के तहत कॉरिडोर के गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशनों से सबसे ज्यादा यात्रियों ने नमो भारत ट्रेनों में यात्रा की। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक परिचालित खंड की कुल लंबाई 42 किमी है, जिसमें 9 आरआरटीएस स्टेशन शामिल हैं। यात्री महज़ 30 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक का सफर पूरा कर रहे हैं।

 

 

मुज़फ्फरनगर में 100 साल पुरानी मजार तोड़ी, 3 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

इसके साथ ही वर्तमान में साहिबाबाद से दिल्ली की ओर आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन अंतिम चरण में है। आनंद विहार एक भूमिगत स्टेशन है, जो आरआरटीएस कॉरिडोर पर परिचालित होने वाला पहला भूमिगत स्टेशन होगा। जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा और इस हिस्से के जुड़ने से पर परिचालित खंड की लंबाई बढ़कर 55 किमी हो जाएगी। साथ ही दिल्ली से मेरठ के बीच आवागमन भी आसान हो जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय