Saturday, May 10, 2025

मेरठ में नसरीन हत्याकांड के आरोपी सास-ससुर ने कोर्ट में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में हुई नसरीन की हत्या के मामले में आज शुक्रवार को आरोपी सास और ससुर ने कोर्ट में सरेंडर किया।

बताया जाता है कि पति आमिर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर नसरीन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शक होने पर नसरीन के परिजनों ने मृतक नसरीन की कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसके बाद पुलिस ने पति, जेठ और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद पुलिस ने पति व दो जेठ को जेल भेज दिया था। तभी से सास और ससुर फरार चल रहे थे। आज मृतका नसरीन के सास और ससुर ने कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय