Friday, April 25, 2025

मासूम बेटे की जान बचाने के लिए मां ने लगा दी नदी में छलांग, दोनों की हुई मौत 

श्योपुर। अपने मासूम बेटे को नदी में डूबता देख उसकी मां ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन इस ह्रदय विदारक घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। यह घटना श्योपुर जिले के मैदावली गांव में रविवार को उस समय घटित हुई जब छह वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ क्वारी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय मासूब बेटे का पैर फिसल गया। बेटे को पानी में डूबता देख उसकी मां ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। जिससे मां की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह मामला श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के मैदावली गांव का है। यहां मैदावली गांव निवासी महिला मीना पत्नी सिद्धनाथ रावत उम्र 35 साल अपने छह साल के बेटे सत्यम पुत्र सिद्धनाथ के साथ गांव के समीप क्वारी नदी में नहाने के लिए गई थी। नहाते समय सत्यम का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबने पर उसने शोर मचाना शुरू किया। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां मीना भी पानी में कूद गई लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। जिसके चलते वह भी डूबने लगी। मां-बेटे दोनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने नदी में कूद कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद मां और बेटे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय