Thursday, July 4, 2024

नोएडा में इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या,9 साल पहले हुई थी शादी

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने आज सुबह को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की मृतका घर का कामकाज छोड़कर दिन भर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी। पति ने उसे इंस्टाग्राम चलाने से मना किया था, इससे आक्रोशित महिला ने आत्महत्या कर लिया।
 

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली विशाखा 26 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला घर का कामकाज छोड़कर दिन भर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी। बच्चों की तरफ उसका कोई ध्यान नहीं था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस मामले में उसके पति ने उसको इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो उसने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की करीब 9 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय