Saturday, May 17, 2025

मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर सपा विधायक का पेड़ से चिपको आंदोलन

मेरठ। कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे पेड़ों के कटान के मामले में सपा विधायक ने पेड़ों से चिपको आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग पर सरधना विधायक अतुल प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों को डीएफओ राजेश कुमार ने बेबुनियाद बताया है। वहीं ये मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। अतुल प्रधान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी इस मामले की जानकारी दी है।

 

डीएफओ ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर किया जा रहा है। यह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। अवैध रूप से किसी भी पेड़ का कटान नहीं किया जा रहा है।

 

 

सपा विधायक अतुल प्रधान ने गंगनहर के किनारे पेड़ कटान के विरोध में पेड़ चिपको आंदोलन चला रखा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान अवैध रूप से नियम विरुद्ध किया जा रहा है। पेड़ मेरठ में कट रहे हैं और लगेंगे कहीं ओर।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय