Saturday, May 11, 2024

नोएडा में सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं पीएम् नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ में आज देशवासियों को संबोधित किया। आज ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

देश के अनेकों लोगों ने इस दौरान राम भजन गाकर उन्हें श्रीराम के चरणों में समर्पित किया। पीएम ने आगे कहा कि 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र का ये पर्व मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाता है।

 

इस कार्यक्रम को नोएडा के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आम जनता ने सुना। जागृति अपार्टमेंट सेक्टर-71 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला मंत्री प्रमोद बहल, जिला कार्य समिति सदस्य मिथिलेश राय, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, आरडब्ल्यूुए अध्यक्ष सतपाल यादव, महासचिव विनोद सोनी, उपाध्यक्ष संतोष गिरी, कोषाध्यक्ष किशन कुमार, सांस्कृतिक सचिव जितेंद्र कुमार, नीरज गुप्ता, सचिन रमन, विमलेश, सुबोध सिंह, संरक्षक एफएस कसाना, मृत्युंजय सिंह, मोहित चौहान,

 

 

रोहित ठाकुर, मनोज उपाध्याय, आदेश यादव, घनश्याम, सोमेश्वर सिंह अवधेश दीक्षित, राकेश रावत, मनोज दुबे, राजकुमार, भोला चौहान, विश्वनाथ गुप्ता, डॉ. अंकुर यादव, राहुल यादव, सपना देवी, दीक्षित देवी, नीतू देवी, रश्मि सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने नोएडा महानगर के कृष्णा मंडल के महामन्त्री रामेश्वर यादव के आवास पर बूथ नंबर-618 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय