Tuesday, April 29, 2025

‘जाति प्रमाण पत्र का ठेला, उनकी जन्म कुंडली का झमेला बन गया’, विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘जिसकी जाति का पता नहीं, वह गणना की बात करता है’ वाला बयान दिया। उनके इस बयान पर सियासी घमासान जारी है। इसी घमासान में अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी की एंट्री हुई है। जाति को लेकर वह विपक्ष पर बरसे हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की जाति प्रमाण पत्र का ठेला उनकी जन्म कुंडली का झमेला बनता जा रहा है। उनकी जन्म कुंडली का झमेला बन जाए तो इसी तरह का हुड़दंग और हंगामा दिखाई देगा।

 

 

[irp cats=”24”]

विपक्ष की आदत हो गई है कि वह कुल्हाड़ी पैर पर नहीं मार रहे हैं, वो अपना पैर कुल्हाड़ी पर मार रहे हैं। कांग्रेस पर शायराना अंदाज में हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी बिना शतक के उनकी इतनी शरारत है। उनकी हालत यही है कि जरा सा जनता ने क्या नवाजा कि आगे बैठे हो पहली सफ़ में, तुम्हारा लहजा बता रहा है कि तुम्हारी दौलत नई-नई है। बिना शतक के आप इतनी शरारत कर रहे हैं तो जनता आपका आगे क्या करेगी, ये आप समझ सकते हैं।

 

 

 

केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लिए आवंटित बजट पर विपक्ष की बयानबाजियों पर नकवी ने कहा कि स्पेशल पैकेज मिलने पर लोग अब हंगामा कर रहे हैं। भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं कि क्यों बिहार को इतना दे दिया, क्यों आंध्र प्रदेश को इतना दे दिया। हिमाचल प्रदेश और केरल में आई आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जानमाल का नुकसान हुआ है। निश्चित तौर पर केंद्र राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों को राहत देने का काम करेगी। लेकिन, जहां तक केरल का सवाल है, वहां जितनी बड़ी तादाद में जान और माल का नुकसान हुआ है, वह राज्य सरकार की आपराधिक लापरवाही को दिखाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय