Friday, July 5, 2024

मुज़फ्फरनगर में पालिका की कूड़ा कलेक्शन टीम अब घर-घर जाकर वसूल करेगी सौ-सौ रुपए

मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कूड़ा कलेक्शन के लिए घर-घर से प्रति माह शुल्क वसूली का काम शुरू हो गया है। फिलहाल छह वार्डों में शुल्क वसूली का कार्य ठेकेदार कंपनी ने शुरू किया है। इसके लिए प्रत्येक घर से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। कंपनी के सुपरवाइजर नगरपालिका के गजट के अनुसार तय शुल्क की वसूली करेंगे।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कराया है। कंपनी को ही शहर के कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी गई है। दुकान और मकान के लिए कम से कम सौ रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा, जिसकी मौके पर ही पर्ची दी जाएगी। ठेकेदार कंपनी ने अपना क्यूआर कोड भी जारी किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कंपनी एक सप्ताह में सभी 55 वार्डों में शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू करने का दावा कर रही है। कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शहर में पालिका के साथ हुए अनुबंध के आधार पर कंपनी ने पहले वार्डों में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति को सुधारने पर जोर दिया और इसके बाद डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई। अब कंपनी ने पूरी पारदर्शी व्यवस्था के तहत घर घर से पालिका द्वारा निर्धारित मानकों पर शुल्क वसूलने का काम शुरू कर दिया है।

आईटी हेड संगीत कुमार ने बताया कि मोबाइल एप पर पूरी तरह से ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।
सुपरवाइजर को आईडी और पासवर्ड जारी किया गया है। यह आईडी केवल एक वार्ड में ही काम करेगी, दूसरे वार्ड के एरिया में जाते ही ये काम करना बंद कर देगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय