Sunday, May 18, 2025

मेरठ में स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक का मर्डर,लाइव वीडियो वायरल,बच्चे चिल्लाते रहे

मेरठ। मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय अरशद की उसके दो बच्चों के सामने हत्या कर दी गई। आरोपियों बिलाल और दानिश फरार ने युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अरशद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात जैदी फार्म निवासी अरशद अपने दो बच्चों के साथ भड़ाना स्थित स्विमिंग पूल गया था। इस दौरान उसकी बहस बिलाल से हो गई। बात बढ़ने पर गुस्से में आकर बिलाल ने तमंचा निकाल लिया और अरशद के सिर में गोली दाग दी। घटना के समय अरशद के दोनों बच्चे भी वहां पर मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को युवक को गोली मारते देखा गया है।

 

युवक को गोली मारने के बाद बिलाल अपने साथी दानिश के साथ भाग गया। पुलिस ने दोनों की तलाश करने के लिए टीम गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि अरशद और बिलाल के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय