Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में किशोरी को शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के पार्क में खोड़ा की किशोरी को शादी का झांसा देकर सोहेल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करके वहां से भाग गया। खोड़ा थाने से मुकदमा ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने सोहेल को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा में रहने वाली किशोरी के घर सोहेल नाम का युवक आता जाता था। 25 दिन पहले आरोपी ने किशोरी को दोस्ती के बहाने शादी का झांसा दिया और इंदिरापुरम के पार्क में उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को आरोपी ने किशोरी के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

 

 

किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनाक्रम इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र का सामने आने के बाद खोड़ा थाने से शनिवार को मुकदमा ट्रांसफर किया गया। एसीपी के मुताबिक आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें :  तीन दिन की छुट्टी का असर: मेरठ-दिल्ली हाईवे पर जाम, टोल पर फंसे हजारों वाहन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय