Tuesday, May 20, 2025

वोट देने जरूर जाए, आपका वोट आपका भविष्य – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांचवें चरण में उप्र की 14 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर जनता से वोट जरूर करने की अपील की है। वहीं पार्टी की ओर से पहले मतदान, फिर जलपान करने वाला संदेश मतदाताओं से किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संविधान का दिया फर्ज निभाइए, वोट देने जरूर जाइए। आपका वोट, आपका भविष्य।

 

वहीं समाजवादी पार्टी के अधिकारिक अकाउंट एक्स पर कहा गया कि पहले मतदान, फिर जलपान। आज लोकतंत्र के महापर्व का पांचवां चरण है। सभी सम्मानित मतदाता भाइयों-बहनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय