Thursday, April 25, 2024

‘मुजफ्फरनगर अब कर्फ्यू नहीं, कांवड़ के लिए जाना जाता है,पहले की सरकार में खतरनाक माहौल था-योगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मुजफ्फरनगर। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान वह कानून व्यवस्था और दंगों को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वोट की ताकत ने ही अयोध्या में 500  सालों के लंबे इंतजार को खत्म कर आस्था को सम्मान दिलाया है।
जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान का समर्थन करते हुये योगी ने कहा कि जब वोट गलत हाथों में जाता था, तो मुजफ्फरनगर आने से लोग डरते थे और अब जब सही हाथों में वोट गया, तो अराजकता समाप्त हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में भारत लगातार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले तीन वर्षो में भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनकर उभरेगा। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील करते हुये कहा कि 19 अप्रैल को गर्मी, बरसात या तूफान कुछ भी हो मगर मतदान करने के लिए जरुर घरों से बाहर निकले।
योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद करने के साथ की। उन्होंने कहा कि वे पिछले करीब 15 वर्षो से इस गीत को सुनते आ रहे थे ”होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा मगर अयोध्या राम के बिना अधूरी थी और आज वहां पर रामलला की मूर्ति भी विराजमान है और अयोध्या में
धूमधाम के साथ श्रद्धालुओं द्वारा होली खेली गयी, जो आप सभी के सामने है। उक्त गाने के बोल आज साक्षात देखने को मिल रहे है, क्योंकि आज स्वयं श्रीराम अयोध्या में विराजमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भागवत की भूमि को दुनिया शुकतीर्थ के रूप में जानती है। शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनभावना के अनुरूप काम किया। दुनिया में किसी के पास पांच हजार साल पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है। चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। पूर्व सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है, यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी।
योगी ने कहा, समाज के प्रबुद्ध वर्ग से मिलने आए हैं। आपका वोट सही हाथ में गया, तो जनपद कांवड़ यात्रा के लिए पहचाना जाता है और जब वोट गलत हाथों में जाता था, तो मुजफ्फरनगर आने से लोग डरते थे। सही हाथों में वोट गया, तो अराजकता समाप्त हो गई। पांच सौ वर्षो के बाद वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि
यूपी में अब तक 18 लाख पीएम स्वनिधि योजना में ऋण की स्वीकृति हुई है। वोट की कीमत आप लोगों काह्य समाज को बतानी होगी। एक तरफ फैमिली फस्र्ट और दूसरी तरफ नेशन पहले है। वे जातिवाद की बात करते हैं और मोदी गरीब कल्याण की बात करते हैं। वह तुष्टीकरण की बात करते हैं और मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। मोदी के हाथों में भारत की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है तथा विदेशों में भी भारत का परचम लहरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले तनाव का माहौल था। सरधना में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। अब किसी बेटी पारुल चौधरी को अभ्यास में मुश्किलें नहीं होगी। खिलाडिय़ों को नई सुविधाएं दी जाएंगी। बेटी, व्यापारी और किसान की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा।
योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाते। नए भारत में आजीविका और आस्था भी है। उन्होंने कहा कि आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ चुका है। पिछले दो महीने के अंदर अयोध्या में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। भाजपा सरकार आने से पूर्व उत्तर प्रदेश में अपराध के कारण पलायन हो रहा था, परंतु भाजपा सरकार आने पर देश व प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है तथा व्यापारी, बहू-बेटियां आज पूरी तरह से सुरक्षित है।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शुकतीर्थ परिषद का गठन कर शुकतीर्थ विकास का नया रास्ता सरकार द्वारा खोला गया है। उन्होंने जिले में आगमन पर मान्य मुख्यमंत्री का अभिनंदन व स्वागत भी किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसान नेता चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान बढाया है। भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का लाभ पूरे प्रदेश व देश को नि:स्वार्थ मिल रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है तथा परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है। सभा को सतेंद्र सिसौदिया, तरसपाल मलिक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, भाजपा के मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान आदि ने सम्बोधित किया।

सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री व प्रत्याशी डा. संजीव बालियान, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रमा नागर, प्रभात तोमर, सतीश गोयल, रामनाथ ठाकुर, राकेश बिन्दल, भीम कंसल, श्याम सिंह सैनी, ललित माहेश्वरी, डा. विवेक कुमार, देवेन्द्र कुमार गर्ग, यशपाल पंवार, उमा दत्त शर्मा, सूरत सिंह वर्मा, प्रदीप सैनी, पुरूषोत्तम गौतम, अरविंद राज शर्मा, सुधीर खटीक, हरीश अहलावत, अभिषेक चैधरी, शरद शर्मा, अमरीश गोयल, गीता जैन, श्वेता कौशिक, रमेश खुराना, पवन अरोरा, अमित पटपटिया, अंचित मित्तल, संदीप शर्मा, रूचिर गौड, दिनेश गिरी, राजेश पाराशर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय