Monday, October 28, 2024

मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि, गुम हुए 484 स्मार्टफोन बरामद

मुजफ्फरनगर। सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक वर्ष में कुल 484 स्मार्टफोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 93 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। सर्विलांस टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर खोए हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके मालिकों को वापस करने में सफलता पाई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मोबाइल फोन वापस पाकर स्वामियों ने सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया, और इस कार्य के लिए आम जनता द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय