Thursday, May 9, 2024

हरेंद्र मलिक ने दाखिल किया नामांकन, बोले-अपमान, अहंकार करने वालो से छुटकारा चाहते हैं मतदाता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ़्फरनगर। गठबंधन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक द्वारा नामांकन किया गया तथा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी व सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने नामांकन से पूर्व टाउन हॉल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, मालवीय चौक पर पंडित मदन मोहन मालवीय व कचहरी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात जिला मुख्यालय पर पहुंच कर अपना नामांकन किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नामांकन करते हुए पत्रकारों से मुखातिब इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता पिछले 10 वर्षों से भाजपा के जनप्रतिनिधियों से अपमान व अहंकार के अलावा कुछ नहीं पा सकी है। जिले में विकास व रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल डबल ताकत के साथ उद्योगपतियों से अवैध चंदा वसूल कर उनको देश के संसाधन लूटने की छूट देती रही है।

आज किसान मजदूर नौजवान का भविष्य भाजपा सरकार ने चंद उद्योगपतियों के इशारे पर अंधकार में कर दिया है। मतदाता अपने साथ हुए छल जातिगत भेदभाव आरक्षण पर चोट का तथा अपने साथ हुए अपमान अहंकार का बदला लेकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी।

सपा कार्यालय महावीर चौक पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि उनको मिल रही सूचनाओं में बीएलओ सुपरवाइजर पर इंडिया गठबंधन समर्थक मतदाताओं की वोट काटने का भाजपा नेताओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासन इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान दें। अंतिम वोटर लिस्ट में किसी भी छेड़छाड़ को इंडिया गठबंधन दल के नेता कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी मतदाताओं तक पहुंचकर देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए हो रहे चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए साथ आए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा, भाजपा कहती थी विदेश से भारत का धन लाएंगे, लेकिन चंदे की आड़ में उन्होंने अवैध धंधे करने वालों से भी चंदा वसूल कर देश को लूटने की खुली छूट देकर घोटालों में पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में अपील करते हुए कहा, देश के लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी आप नेता अरविंद केजरीवाल सहित इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर लोकसभा पर हरेंन्द्र मलिक को रिकार्ड मतों से चुनाव में जीत दिलाए।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, राजकुमार यादव, राकेश शर्मा, मुकेश चौधरी, श्यामलाल बच्ची सैनी, हाजी लियाकत अली, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी, बृजलाल सैनी, सत्येंद्र सैनी, महेश बंसल, अरविंद बालियान, सतीश शर्मा, तारिक कुरैशी, अशोक वर्मा, गुफरान काजमी, महफूज राणा, बृजभूषण शर्मा, मुफ्ती जुल्फिकार, अब्दुल्ला राणा, सैयद अली अब्बास काजमी, साजिद हसन, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, देवेंद्र सिंह खालसा, सलीम मलिक कांग्रेस नेता सतीश गर्ग, सतीश शर्मा, हाजी इंतसार, दिलशाद त्यागी,महताब आलम, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, सोमपाल सिंह भाटी, अब्दुल्ला कुरेशी, इरशाद गुर्जर, इमरान सिद्दीकी, तहसीन मंसूरी सतीश गुर्जर, विनय पाल, मौलाना नजर मोहम्मद, दर्शन सिंह पंडित सत्यदेव शर्मा शमशेर मलिक, संदीप पाल, सचिन पाल, राशिद मलिक मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय