Monday, May 12, 2025

मुजफ्फरनगर की अर्जुन अवॉर्ड विजेता महिला पहलवान दिव्या काकरान बोलीं-खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहे और आस लगाए बैठे हैं, ट्वीट कर की मार्मिक अपील

मुजफ्फरनगर। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के मद्देनजर मुजफ्फरनगर की अर्जुन अवॉर्डी पहलवान दिव्या काकरान ने ट्वीट कर मार्मिक अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि कुश्ती की गतिविधियां न रोकी जाएं।

दिव्या काकरान ने कुश्ती फेडरेशन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार को ट्वीट कर यह निवेदन किया है। मुजफ्फरनगर के गांव पुरबालियान निवासी महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कुश्ती में देश का गौरव बढ़ाया है। दिव्या काकरान को अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को लेकर भी दिव्या काकरान आहत हैं। कुछ माह पहले दिव्या काकरान ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पक्ष लेते हुए एक वीडियो जारी किया था।

दिल्ली मेंजंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के शुरू किए गए धरने और उसके बाद सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुई रिपोर्ट के बाद से मामला फिर से गरमा गया है। इससे खेल और कुश्ती गतिविधियां प्रभावित होने का खतरा पैदा हो रहा है। सारे मामले को ध्यान में रख महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कुश्ती फेडरेशन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा केंद्र सरकार को ट्वीट कर मार्मिक अपील की है।

उन्होंने कहा है कि उनकी कुश्ती की गतिविधियों को न रोका जाए। यह वर्ष सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले खेलों के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और आस लगाए बैठे हैं। यह लिखकर उन्होंने अपने ट्वीट को विराम दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय