Tuesday, May 6, 2025

आने वाला चुनाव जनता और भाजपा के बीच- नरेश उत्तम

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुज़फ्फरनगर पहुंचे है। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद करने के साथ मीडिया से वार्ता की, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिलाओं से बलात्कार उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी लूट हत्या की घटनाएं प्रदेश में सामान्य सी घटना बनकर रह गई है। किसानों मजदूरों व्यापारियों व हर वर्ग का उत्पीड़न भाजपा सरकार की नीति बन गई है।

उन्होंने किसानों की दुर्दशा पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की फसलों का उचित दाम देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने घोसी चुनाव की जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि 2024 का चुनाव महंगाई भ्रष्टाचार व तानाशाही से जूझ रही जनता और भाजपा के बीच होगा। चंद पूंजीपतियों की लूट से देश की जनता को बचाना है तो भाजपा को सरकार से विदाई देनी ही होगी। उन्होंने कहा कि सभी जाति वर्ग को सम्मान देना समाजवादी पार्टी की पहचान है तथा हर जाति वर्ग के कार्यकर्त को समाजवादी पार्टी सम्मान देती है। उन्होंने इंडिया बनाम भारत पर बोलते हुए कहा कि भाजपा देश में भ्रम फैला रही है ताकि अन्य जो मुद्दे आम जनता से जुड़े है उनको दबाया जा सके।

इस दौरान मीडिया के कुछ सवालों का सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जवाब नहीं दिया। वही मीडिया कर्मियों के सवाल पर बात को टालते नजर आए साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा G20 पर कहा गया था की ‘ढाक के तीन पात’ और कहा था कि सीएम और पीएम संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है। इस सवाल को ज़ब मिडिया कर्मियों ने किया तो वो चुप्पी साधते हुए नजर आए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय