Sunday, May 11, 2025

अगला पड़ाव परतापुर और रिठानी, जून 2025 तक मोदीपुरम तक नमो भारत चलाने की तैयारी

मेरठ। मेरठ साउथ स्टेशन से नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन साहिबाबाद तक हो रहा है। अब इसे शताब्दी नगर तक चालू करने की तैयारी हो चुकी है। दूसरी और साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर होते हुए आनंद विहार तक टेस्टिंग चल रही है। अब रैपिड के ट्रैक पर मेरठ साउथ से परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर के स्टेशन पर ग्राइंडिंग मशीन चलाकर ट्रैक को मजबूत किया जा रहा है।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत रैपिड ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। ग्राइंडिंग मशीन के जरिए ट्रैक की टेस्टिंग हो रही है। जहां-जहां ट्रैक में कमियां और सुधार की जरूरत होती है, वहां इस मशीन के जरिए दुरुस्त किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जून 2025 तक मोदीपुरम तक नमो भारत चलाने की तैयारी है। इसी के साथ साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। इसके बाद आनंद विहार तक काम तेज किया जाएगा। मेरठ की ओर अब रैपिड ट्रेन का अगला पड़ाव शताब्दी नगर स्टेशन होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय