Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में अपहरण बालिका और महिला का नहीं लगा सुराग, पुलिस दे रही दबिश

मेरठ। पल्लवपुरम निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक महिला पर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस की एक अन्य महिला उसकी बेटी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने अपने साथ ले गई थी फिर वापस नहीं लौटी।

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 वर्षीय बालिका को पड़ोसी महिला अपने साथ डॉक्टर के यहां दिखाने के बहाने ले गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
बालिका की मां ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत है। पति और चार बच्चों के साथ रहती है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाली अफसाना डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए अपने साथ ले गई।

काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बालिका और महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बताया गया कि महिला के दो पुत्र हाईवे के एक ढाबे पर काम करते हैं। परिजन उन दोनों की तलाश में ढाबे पर पहुंचे तो वह भी फरार मिले।
बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अफसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका के अपहरण के बाद से परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा। हालांकि आज दोपहर भी पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। लेकिन इसके बाद भी बालिका और महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने नकली कैस्ट्रोल तेल बेचने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय