Sunday, April 27, 2025

नोएडा सीईओ ने शहर का किया भ्रमण, 4 संविदाकारों पर 10-10 लाख की पेनल्टी, सहायक परियोजना अभियन्ता को चेतावनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शहर की साफ-सफाई तथा अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान सीईओ ने सेक्टर-8, 11, 12, 22, 55, 56, 57, 58, 59, 62, 70, 71, खोड़ा रोड, सेक्टर-56-57 से होते हुए सेक्टर-12-22 रोड, एम.पी.-1 मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर खामियां मिली।

 

 

[irp cats=”24”]

अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण के दौरान सीईओ को नोएडा शहर के कई जगहों पर सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पाये जाने पर संबंधित संविदाकार मै. सतपाल नागर, मै. औसान, मै. एमबीसी, मै. वर्म इण्डिया पर 10-10 लाख की पेनल्टी के साथ ही संविदाकारों को ब्लैक लिस्ट करने के नोटिस निर्गत किये जाने के निर्देश संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों दिये। इसके अतिरिक्त संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक गोपाल कृष्ण शर्मा एवं जगपाल सिंह के निलंबन की कार्यवाही करने एवं संबंधित सहायक परियोजना अभियन्ता को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा सीईओ ने सेक्टर-62 में सिविल संबंधी रख-रखाव की स्थिति दयनीय मिलने पर वर्क सर्किल-4 में संविदा पर कार्यरत उक्त स्थलों से संबंधित अवर अभियन्ता की सेवाएं छः माह के लिए स्थगित रखने का निर्देश जारी किया। सीईओ के इस कड़े रूख से प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान सीईओ को उद्योग मार्ग पर सैन्ट्रल वर्ज की स्थिति ठीक नहीं पायी गई, जिसको ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया। सेक्टर-11 में ड्रेन के कवर एक लेवल में नहीं पाये गये, जिसको ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। सेक्टर-55, 56, 57 के चौराहे पर फाउन्टेन क्रियाशील नहीं पाया गया, इस कार्य के लिए विद्युत/यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया। सेक्टर-58-57 व 54 के मध्य मार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया, जिसके कारण सड़क पर धूल उड़ रही है, जिससे जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उद्यान विभाग को उक्त कार्य तत्काल पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय