Friday, May 17, 2024

शामली में आज 11 बजे से भरे जायेंगे नामांकन, 3 नगर पालिका और 7 नगरपंचायतों में चुनाव प्रक्रिया होगी शुरू

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है एवं आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निकाय चुनाव में कुल मतदान केन्द्र-102, कुल मतदान स्थल-384 बनाये गए है। जिसमें पुरूष मतदाता 180193, महिला मतदाता 162014 और कुल मतदाता-342207 अपने मत का प्रयोग करेगे।

सोमवार को डीएम ने बताया कि जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 3 नगरपालिका परिषद एवं 7 नगर पंचायतों के अध्यक्षो, सदस्यों के सामान्य निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने की तारीख 11 अप्रैल है, जहां दोपहर 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 18 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, अभ्यर्थन वापसी का 20 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा, जबकि 4 मई को मतदान सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आगामी 13 मई को सवेरे 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होने बताया कि कुल मतदान केन्द्र-102, कुल मतदान स्थल-384, कुल पुरूष-180193, कुल महिला-162014, कुल मतदाता-342207 है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी-20, सहायक प्रभारी अधिकारी-56, रिटर्निग ऑफिसर-29, सहायक रिटर्निग आफिसर-32 के अलावा जोनल मजिस्ट्रेट-13, सैक्ट्रर मजिस्ट्रेट-35, प्रत्येक नगर पलिका परिषदों, नगर पंचायतो हेतु 12-12 घन्टे के अन्तर्गत 2-2 टीमों की नियुक्ति की गयी है। नामांकन कार्य तहसीलदवार किया जायेगा। जिसमें तहसील शामली में नगर पालिका परिषद शामली, का अध्यक्ष पद हेतु नामांकन उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष शामली एवं सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या-1-6 तक उप जिलाधिकारी न्यायालय शामली कक्ष, इसके अलावा सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या-7-12 व 13-18 एवं 19-25 तक न्यायालय चकबन्दी अधिकारी कक्ष बिन्दू संख्या-1 व 2 एवं 3  में नामांकन पत्र दखिल किया जायेगा।

नगर पंचायत थानाभवन अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, नगर पंचायत जलालाबाद- अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु तहसीलदार न्यायालय कक्ष शामली, नगर पंचायत- बनत अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु मतदाता पंजीकरण केन्द्र शामली कक्ष नगर पंचायत एलम के अध्यक्ष, सदस्य पदों हेतु उप जिलाधिकारी न्यायिक कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल होगें।

तहसील कैराना में नगरपालिका परिषद कैराना अध्यक्ष पद हेतु उप जिलाधिकारी न्यायालय कैराना सदस्य पद हेतु तहसीलदार न्यायिक न्यायालय कैराना कक्ष एव कांधला के अध्यक्ष पद हेतु तहसीलदार न्यायालय कैराना, सदस्य पद हेतु नायब तहसीलदार न्यायालय कैराना में नामांकन पत्र दाखिल होगें। तहसील ऊन नगर पंचायत ऊन अध्यक्षध्सदस्य पद हेतु नामांकन दाखिल कक्ष तहसीलदार न्यायालय ऊन, नगर पंचायत गढीपुख्ता हेतु अध्यक्ष, सदस्य पद हेतु नायब तहसीलदार न्यायालय ऊन एवं नगर पंचायत झिझाना अध्यक्षध्सदस्य पद हेतु नामाकन दाखिल कक्ष न्यायिक तहसीलदार न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल होगें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय