Friday, May 9, 2025

अब काशी में लगे सपा और ‘आप’ के समर्थन के पोस्टर, अखिलेश बांसुरी लिए आ रहे नजर

वाराणसी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन का पोस्टर वाराणसी में लगाया गया है। इसमें पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बांसुरी लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर लगाने वाले सपा प्रवक्ता आलोक सौरभ पांडेय का कहना है कि इस पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव इंडिया गेट से बांसुरी लेकर निकले हैं। समाजवादी विचारधारा से ही यह देश चल सकता है।

 

मुज़फ्फरनगर के छपार में कलेक्ट्रेट बनाने का विरोध शुरू, बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। यह चुनाव हम जीतने जा रहे हैं। इसके साथ मिल्कीपुर उपचुनाव भी जीतने जा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस प्रकार से अखिलेश ने प्रदेश में विकास किया है, वैसे ही पूरे देश में विकास होगा। सपा प्रवक्ता ने कहा कि हम इस देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। इससे स्पष्ट है कि समाजवादी विचारधारा से देश को चलाया जा सकता है। उसके बिना देश का विकास और भविष्य संभव नहीं है।

 

बलिया में अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की गदा, मौके पर पुलिस बल तैनात

 

उन्होंने बांसुरी के संकेत के बारे में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार अपनी बांसुरी से श्री कृष्ण लोगों को मंत्रमुग्ध कर लेते थे, ठीक उसी प्रकार अखिलेश यादव भी उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। अखिलेश यादव ही इंडी गठबंधन को दिशा दिखा सकते हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होनी है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हम आप का समर्थन करेंगे और उसके साथ मंच भी साझा करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय