Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में अब सताने लगी गर्मी, तापमान पहुंचेगा 40 के पार

मेरठ। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। आज मौसम पूरी तरह से साफ है। मेरठ में मौसम साफ होने से गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। तापमान में वृद्धि हो रही है। आज बुधवार को सुबह तेज धूप निकली हुई है। दिन में तापमान अधिक बढ़ने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि 15 मई के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा। इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है।

आज सुबह अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान इस समय 22.8 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि हवा में अभी नमी बरकरार है। जिससे सुबह के समय कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हवा धीरे-धीरे शुष्क होगी और यह गर्म लू में बदलेगी। डॉ. एन सुभाष ने बताया कि तापमान में वृद्धि से कम दाब का क्षेत्र सक्रिय होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि चक्रवात मोचा का असर यूपी के मौसम में नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चक्रवात मोचा के कारण कम दबाव के क्षेत्र के अवसाद में बदलने की वजह से अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में कल गुरुवार को हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। चक्रवात मोचा का असर यूपी मौसम पर नहीं पड़ेगा। आज मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान में वृद्धि होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय