Saturday, April 26, 2025

आज बूथों पर रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, कल डाले जाएंगे मेरठ में वोट

मेरठ। मेरठ में 11 मई को सुबह 7 बजे से नगर निगम सहित 16 निकायों में मतदान शुरू हो जाएगा। इसमें परिणाम 13 मई को आएंगे। मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। मेरठ में महापौर पद के 15, सभासद पद के 522, नगर पालिका अध्यक्ष पद के 27, सदस्य पद के 237 और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद 141, सदस्य के लिए 763 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मेरठ नगर निगम में एक महापौर, 90 पार्षद, मेरठ की दो नगर पालिका सरधना और मवाना में अध्यक्ष और सदस्य का मतदान कराने के लिए 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन में 1480 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर मेरठ के 1609831 मतदाता अपना वोट डालेंगे।

मतदान संपन्न कराने के लिए मेरठ में 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट, 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट की डयूटी लगाई गई है। मतदान के दिन निगरानी के लिए प्रशासन की 19 टीमें लगी हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि आज सुबह सभी पोलिंग पार्टियां भामाशाह पार्क पहुंचेगी। जहां से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय