Wednesday, April 23, 2025

उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति के पदाधिकारियों ने हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की, सौंपा ज्ञापन

शामली। बुधवार को उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति के दर्जनों पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय के नेतृत्व में शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर खेडीकरमू निवासी गौरव उपाध्याय हत्याकांड के दोषियों के कडी सजा दिलाने की मांग को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा।

बुधवार को उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए शामली कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपा। दिए ज्ञापन में कहा कि गत 21 जनवरी 2023 को ग्राम खेड़ीकरमू में गौरव उपाध्याय की हत्या हुई थी। आरोप है कि हत्या के दिन पीडित ने पुलिस को सूचना देकर हत्यारोपियों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुध नही ली। यही नही हत्या के दिन पुलिस ने मृतक के पिता और उसके भाई को भी थाने बैठाकर प्रताडित किया।

उन्होने मांग की कि मृतक गौरव उपाध्याय हत्याकांड के बाद परिवार को जान का खतरा बना हुआ, जिनको सुरक्षा दी जाए। षडयंत्र कारियो पर भी कानूनी कार्यवाही की मांग। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाये। परिवार को सुरक्षा हेतु लाइसेंस मंजूर किया जाए। उन्होने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नही होती तो संगठन पूरे प्रदेश मंे आन्दोलन करेगा।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर धर्मपाल भारद्वाज, ममतेश उपाध्याय, कृष्णपाल उपाध्याय, सोनिया उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, जसबीर उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, कविता, लक्की उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय