Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर: खेडा मस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से वृद्धा की मौत

मुजफ्फरनगर‌। बुढ़ाना थानाक्षेत्र के खेड़ा मस्तान गांव में ओमकली वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलने से मौत हो गई। वह घर में अकेली रहती थी। शुरूआती जांच में पूजा सामग्री से आग लगना माना जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार थाना फुगाना के गांव खेड़ा मस्तान निवासी ओमकली वाल्मीकि (90) के पति की मौत पहले हो गई थी। तीनों बेटियां शादीशुदा है। बुधवार सुबह पड़ोसियों को उसके मकान से धुंआ निकलता देखकर प्रधान को जानकारी दी।

[irp cats=”24”]

 

महिला ग्राम प्रधान के पति देवेंद्र मलिक और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला। ओमकली अपनी चारपाई पर जली हुुई अवस्था में मृतक पड़ी हुई थी।

 

पुलिस का कहना है कि मृतका पूजा पाठ में विश्वास करती थी। उसकी चारपाई के ऊपर धूपबत्ती व दीपक रखने का स्थान बना हुआ है। रात के समय जलता हुआ दीपक उसके ऊपर गिरने की संभावना है,जिससे चारपाई व उसके कपड़ों में आग लगी है। जलने से महिला की मौत हो गई।

 

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक महिला की शादीशुदा बेटियों को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय