Wednesday, May 7, 2025

भाजपा स्थापना दिवस पर मुज़फ्फरनगर में भव्य बाइक रैली, युवाओं ने दिखाई राष्ट्रभक्ति और जोश

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस एवं उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों के उत्सव अभियान के अंतर्गत, मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

 

आगरा में मस्जिद में मांस का थैला रख माहाैल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब, नजरूद्दीन गिरफ्तार

 

यह रैली युवा ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति और विकास के संकल्प का प्रतीक रही। जिला व मंडल के सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल व जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने पार्टी के ध्वज को दिखाकर रैली को उत्साहपूर्वक रवाना किया, जो पूरे शहर में गौरव और जोश के साथ गुज़री। यह आयोजन जिले में युवाओं की सक्रियता और भाजपा के प्रति उनके विश्वास का सजीव उदाहरण बना।

 

अयोध्या में गेस्ट हाउस के बाथरूम में महिला श्रद्धालुओं के बना रहा था वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले में प्रवासी के रूप में आए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो वीनस शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो कार्तिक काकरान, जिला मंत्री भाजयुमो ऋषभ देव शर्मा कार्यक्रम संयोजक, ज़िला मंत्री आदेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, दिनेश धनगर, जिला कार्यकारिणी सदस्य निखिल शर्मा, विशाल कश्यप, राहुल राणा,प्रतीक शर्मा, प्रियांशु सैनी,मान,आशीष,वैभव धीमन, विक्रांत नामदेव, रजत भारद्वाज आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय