Monday, April 28, 2025

जांच करने पर Kejriwal को ईंट मारने वाला उन्ही का आदमी निकलेगा – Brij Bhushan

 

 

पसका (गोंडा)। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को झूठा करार देते हुए दिल्ली को कबाड़ बताया।

[irp cats=”24”]

 

 

देश का किसान 26 जनवरी को देशभर में करेगा ट्रैक्टर परेड- चौधरी राकेश टिकैत

पूर्व सांसद ग्राम पंचायत सचिवालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने परसपुर विकासखंड के इकनिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर 10 साल तक दिल्ली की सत्ता संभाली। उन्होंने दिल्ली को इतना बर्बाद कर दिया कि अब वह रहने के लायक नहीं बची।”

 

चंदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बिजनौर लोकसभा की प्रमुख मांगों पर की चर्चा

उन्होंने केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भी टिप्पणी की। बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि जांच होने पर पता चलेगा कि आरोपी आम आदमी पार्टी से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने इसे मतदाताओं की सहानुभूति पाने के लिए रची गई साजिश बताया।

शिक्षक के डर से गायब हुआ किशोर, 11 महीने बाद खतौली पुलिस ने सकुशल किया बरामद

 

कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र, परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर बृजभूषण शरण सिंह ने ग्रामीण विकास के कार्यों और योजनाओं का भी जिक्र किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय