Thursday, April 24, 2025

गुरुग्राम: गोली लगने से जीआरपी के जवान की मौत पर पत्नी बोली, मैनें मारा है…

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एक जीआरपी के जवान की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। इस मौत की जिम्मेदारी लेते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि-मैनें मारा है। घटना की सूचना पाकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के समय घर में पति-पत्नी और उनका बेटा मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर निवासी राजबीर रेवाड़ी में जीआरपी में तैनात था। वह गुरुग्राम के सेक्टर-10 में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी व एक बेटा है। बुधवार की देर रात उसकी गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय भी घर में तीनों सदस्य ही मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। सूचना है कि इस घटना में राजबीर की पत्नी को भी गोली लगी है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन विवाद को लेकर घटना का अंदेशा

[irp cats=”24”]

राजबीर के बड़े भाई सतबीर सिंह ने बताया कि वह गांव शिकोहपुर में ही रहते हैं। गुरुवार की सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। वे सीधे अस्पताल पहुंचे। सतबीर सिंह के मुताबिबक राजबीर का बेटा अनु उर्फ यश यादव राजबीर पर दबाव बनाता था कि गांव में परिवार की जो जमीन है, वह उसके नाम कराई जाए। सतबीर ने यह भी जानकारी दी है कि राजबीर की पत्नी उसे गोली मारने की बात कह रही है। सतबीर की मांग है कि पुलिस इस घटना की तह तक जाकर जांच करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुत्रवधू दिल्ली पुलिस करती है नौकरी

जीआरपी जवान मृतक राजबीर के बेटे अनु के साले ने जानकारी दी कि उनकी बहन की शादी अनु उर्फ यश यादव के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। उनकी बहन दिल्ली पुलिस में तैनात है। अनु उनकी बहन से अलग रहता था। बुधवार को उनकी बहन सेक्टर-10 में अपनी वर्दी लेने आई थी और वापस घर आ गई। इसके बाद यह घटना घटी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय