Monday, May 19, 2025

मेरठ में प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की लोहियानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया है। छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के छह कार्टून में विभिन्न कम्पनियों के पटाखो को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई है।

दीपावली के आने से पहले ही पटाखों की तस्करी और उनको अवैध तरीके से बनाने का काम शुरु हो चुका है। इसी के चलते 17 अक्टूबर को लोहिया नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब मेरठ पुलिस इस मामले को लेकर सख्ती बरतती दिखाई दे रही है।

लोहिया नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) कृष्णपाल सिंह ने कहा कि पुलिस को रविवार देर रात प्रतिबंधित पटाखों के संबंध में गुप्त सूचना पर मिली थी। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर थाना अंतर्गत में एक किराना स्टोर संचालक सुनील पुत्र कृष्णपाल के मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान से 50 हजार से अधिक कीमत के 6 कार्टून प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया है।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी से पटाखा संबंधित वैध दस्तावेज के बारे में पूछने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी से पता चला है कि वह अवैध रुप से पटाखों को एकत्रित कर अच्छा मुनाफा कमाता है तथा अब दीपावली आदि त्योहार पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे को एकत्रित कर रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय