Tuesday, April 8, 2025

मेरठ सडक दुर्घटना में बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर 

मेरठ। पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के निकट दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि बाइक फिसलने से दुर्घटना हो गई।

गांव समसपुर निवासी विपुल शर्मा व संजय शर्मा पुत्रगण अशोक शर्मा देर शाम बाइक से मेरठ की ओर से वापस गांव लौट रहे थे। मवाना क्षेत्र में टोल से पहले गांव भैंसा के रास्ते के सामने स्थित मंदिर के पास पहुंचे तो दुर्घटना के चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सक ने संजय शर्मा (45) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि दुर्घटना बाइक फिसलने से हुई है। मौके पर किसी वाहन से टकराने का कोई निशान आदि नहीं है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय