Sunday, January 19, 2025

नोएडा में सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 

भाजपा जिलाध्यक्ष को परिचय देना पड़ा भारी, पुलिस ने की बदसलूकी,पार्टी का नाम लेते ही जीप में बैठाया

 

 

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी ने बताया कि सरोज कुमार यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप जनपद सहरसा बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार 25 दिसंबर को उसका चचेरा भाई रुपेश कुमार पुत्र प्रमोद यादव अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर नॉलेज पार्क से सेक्टर-132 की तरफ जा रहा था। नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया।

 

 

 

 

आगरा में न्याय नहीं मिला तो लखनऊ में माँ और 4 बहनों की कर दी हत्या, बनना चाहता था हिन्दू, वीडियो किया वायरल

 

 

इस घटना में रूपेश कुमार और उसकी स्कूटी पर पीछे बैठे शिवाचंद को गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान रूपेश कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में अशोक कुमार ने थाना नॉलेज पार्क में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई उमेश पुत्र रामपाल अपनी बुआ के लड़के वेद प्रकाश पुत्र सोमपाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में नया साल मनाकर आ रहे बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

 

 

तभी परी चौक के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!