Sunday, April 27, 2025

शामली में एक डॉक्टर का क्लीनिक सील, 3 अन्य डॉक्टरों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

शामली : नगर में चल रहे एक क्लीनिक को खामियां मिलने पर सील कर दिया। इसके अलावा कई क्लीनिक व पैथ लैब संचालकों को नोटिस दिए गए। जिससे डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।
बुधवार को एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने नगर के मायापुर रोड पर स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान रजिस्ट्रेशन तथा डिग्री की जांच की गई। जहां भारी अनियमितताएं मिली। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर करीब तीन क्लीनिक व पैथलैब पर पहुंचकर भी जांच की, जिसमें संचालकों से कागजात की जानकारी की गई। इनमें अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद अप्रशिक्षित डॉक्टरों में हड़कंप मचा रहा। उधर, एसीएमओ से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ मिला।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय