Sunday, February 23, 2025

लघु आपराधिक वाद का निस्तारण करने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

मेरठ। लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में निस्तारित वादों का निस्तारण किया गया।

विनय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 351 वादों का निस्तारण किया गया। अर्चना सिहं, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 28 वादों का निस्तारण किया गया। आकांक्षा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 262 वादों का निस्तारण किया गया।

पराग यादव, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित न्यायालय मेरठ द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। सक्षम द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 25 वादों का निस्तारण किया गया। स्वाति सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या – 02 मेरठ द्वारा 40 वादों का निस्तारण किया गया। दीपिका अत्री, अपर सिविल जज ( जू०डि०) न्यायालय संख्या – 02 मेरठ द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया गया। जयवीर सिहं, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 27 वादों का निस्तारण किया गया।

हरिहर गुप्ता, अपर सिविल जज ( जू०डि०) न्यायालय संख्या – 04 मेरठ द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया।
प्रज्ञा सिहं, अपर सिविल जज ( जू०डि0) न्यायालय संख्या-06 मेरठ द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार आज आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 844 वादो का निस्तारण किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय