Sunday, February 23, 2025

नोएडा में यातायात का उल्लंघन करने वाले 1100 लोगों का ट्रैफ्रिक पुलिस ने किया चालान

नोएडा। होली के त्यौहार पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,100 लोगों का ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चालान किया, जबकि शहर में विभिन्न जगहों पर लगे कैमरे में दो हजार से ज्यादा लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए कैद हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि होली के अवसर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों पर बैरियर लगाकर 4,75 ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पूरे दिन कार्रवाई करते रहे। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले 650 लोगों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन पर 3 लोगों के सवार होने पर 275 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि शराब पीकर व गलत दिशा मे वाहन चलाने वाले 75 वाहन चालकों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि 30 वाहन सीज किए गए। जिनमें 5 वाहन चालक स्टंट करते हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि स्टंट करने वाले वाहन चालकों खिलाफ 17 हजार से लेकर 33,500 रुपए तक का जुर्माना किया गया है।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरों में दो हजार से ज्यादा लोग होली के दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए कैद हुए हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय