Saturday, May 11, 2024

दिसंबर तक हमारे जवान पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी करेंगे हासिल : अमित शाह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में शुक्रवार को चार करोड़ पौधे लगाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस साल के अंत तक हमारे जवान पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी पूरा करेंगे।

गृहमंत्री शाह ने पौधा लगाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हैं। हमारे जवान देश को हरा-भरा बनाने का अभियान चला रहे हैं। यह अपने आप में विशेष कार्य है। उन्होंने कहा कि जब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की थी तो लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा था कि हम कर पाएंगे, लेकिन हमारे जवानों ने चार करोड़ पौधे लगाकर नया इतिहास रचा है। हम इसी वर्ष के अंत तक पांच करोड़ पौधे लगाएंगे। शाह ने कहा कि हमारे सीआरपीएफ के जवान देश को हर मोर्चे पर सुरक्षा दे रहे हैं साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय