Saturday, February 22, 2025

सहारनपुर पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना एवं स्वतंत्र देव सिंह, हुआ जोरदार स्वागत

सहारनपुर। सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना एवं स्वतंत्र देव सिंह का सहारनपुर के विधायकों एवं सांसद प्रदीप चौधरी ने जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दें सहारनपुर में आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी की माता जी की शोक सभा होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आधा दर्जन मंत्री पहुंचे।

सहारनपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने कहा कि वहां पर जसवंत सैनी की माता की शोक सभा में शोक व्याप्त करने आए हैं।  उसके पश्चात सर्किट हाउस में पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने अपराधिक घटनाओं के बारे में कहा कि जो भी अपराधों में शामिल है उसको बख्शा नहीं जाएगा। लगातार सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय