Tuesday, April 22, 2025

शाहजहांपुर में प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या,डकैती डालने के लिए घुसे थे, एक बदमाश को लोगों ने दबोचा, तीन फरार, पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर प्रोफेसर की हत्या कर दी। उनके घर के 6 लोगों पर भी जानलेवा हमला कर वहा से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी, एसपी ग्रामीण भी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि आलोक कुमार गुप्ता एक सन इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर है। उनकी मुख्य बाजार में रेडीमेड की दुकान भी है। रात करीब तीन बजे चार बदमाश उनके घर में घुस गए। आहट होने पर आलोक जाग गए और वह बदमाशों से भिड़ गए। इस बीच शोर शराबा होने पर पड़ोस के मकान में रहने वाले उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने आलोक गुप्ता पर चाकू से सिर, पैर और सीने पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी लोग जाग गए। बदमाशों ने आलोक के पिता सुधीर कुमार गुप्ता, पत्नी खुशबू गुप्ता, पुत्र-पुत्री, भाई प्रशांत गुप्ता, उसकी पत्नी रूचि गुप्ता और पुत्री को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर रही है। बताया गया है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया है। तीन फरार हो गए है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

सूचना पर पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार तड़के इस वारदात की जानकारी हुई तो पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। व्यापारियों व स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में बाजार बंद कर दिया गया है। आईजी ने मौका मुआयना किया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पुनर्गठन की आवश्यकता - योगी

वहीं लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने कहा है कि जब तक इस घटना का खुलासा नहीं जाता है। तब तक मार्केट बंद रहेगी। IG राकेश सिंह ने बताया कि यह बहुत ही दुखद और गंभीर घटना है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय